हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री भैरव मंदिर पदाधिकारियों की वजह से एक बार फिर चर्चाओं में है। मंदिर के दान और चंदे की धनराशि को लेकर पूर्व और मौजूदा कमेटी एक बार फिर आमने-सामने आ गई है। गुरुवार की शाम पूर्व और मौजूदा कमेटियों के पदाधिकारियों में लात-घूंसे चले गए। शोर सुन कर मंदिर में मौजूद भक्त इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि पूर्व और वर्तमान कमेटी में मंदिर के दान और चंदे की राशि को लेकर विवाद चला रहा है जिसने गुरुवार की शाम को तूल पकड़ लिया और दोनों ही पक्ष मंदिर परिसर में आपस में भिड़ गए। इससे मंदिर में मौजूद भक्तों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























