👁 0 views Views
सेवा भारती बृजघाट इकाई का गठन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सेवा भारती ने संगठन का विस्तार करते हुए बृजघाट शाखा का गठन किया। बृजघाट की पूनम शर्मा को सेवा भारती मात्र मंडल की नगर संयोजिका तथा गौरव मिश्रा को सेवा भारती का संयोजक नियुक्ति किया गया। सेवा भारती हापुड़ के अध्यक्ष नरेश मिश्रा व नगर मंत्री ओम प्रकाश ने सेवा भारती के कार्यों व उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सेवा भारती मात्र मंडल की जिला अध्यक्ष शशी गोयल ने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि पूनम शर्मा व गौरव मिश्रा ने निस्वार्थ भाव से सेवा भारती से सेवा कार्यों में सहयोग देने का प्रण लिया है।




























