हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नव वर्ष के अवसर पर शनिवार की शाम 4:30 बजे होटल आर के प्लाजा रेलवे रोड हापुड़ में हापुड़ आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की स्थापना गठित की गई जिसमें हापुड़, मेरठ, गढ़ व गाजियाबाद के आर्किटेक्ट्स सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ए. आर. जागेश कुमार (उत्तर प्रदेश आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष) व ए. आर. डी. एल नागपाल (पूर्व अध्यक्ष मेरठ आर्किटेक्ट्स एसोसिएट्स तथा सदस्य उत्तर प्रदेश आर्किटेक्ट्स एसोसिएट्स) एवं वरिष्ठ अतिथि ए. आर. जितेंद्र कुमार [सदस्य मेरठ आर्किटेक्ट्स एसोसिएट्स (M.A.A)] उपस्थित हुए। कार्यक्रम में H.A.A की कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें संगठन के अध्यक्ष ए. आर कुमार अभिषेक (HOD संस्कार कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग), सचिव ए.आर मनु चौधरी (प्रोफेसर), कोषाध्यक्ष AR. प्रियंका कंसल, मीडिया प्रभारी ए.आर तमन्ना त्यागी (MARCH) एवं मीडिया संचालक AR. दानिश चुने गए। सहायक सदस्य AR. अनामिका सागर (गढ़), AR. फरयाद (हापुड़), AR. आबिद अली (हापुड़) AR. समीन खान (हापुड़) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि AR. जागेश कुमार ने कहा संगठन वास्तुकला एवं सौंदर्य करण के क्षेत्र में हापुड़ क्षेत्र को नया स्वरूप देने की क्षेत्र में हापुड़ क्षेत्र को नया स्वरूप देने के लिए हापुड़ प्राधिकरण से बैठक कर जनता के हित में कार्य करेगी। AR. डी.एल. नागपाल ने कहा एसोसिएशन अभ्यास और शिक्षा दोनों में पेश की सौंदर्यपरक, वैज्ञानिक और व्यवहारिक दक्षता को बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहेगी। H.A.A वास्तुकला, कला और भवन निर्माण से जुड़ी विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समितियों में प्रतिनिधित्व प्राप्त करेंगे। संगठन ने जनहित में कार्य करने की लेकर हापुड़ वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।


























