हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव दस्तोई में सोमवार को एक सियार कुएं में गिर गया जिसके बाद सियार की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और मामले की जानकारी वन विभाग को दी जिसके बाद वन क्षेत्राधिकारी (फारेस्ट रेंजर) मुकेश चंद्र कांडपाल मौके पर पहुंचे और सियार के रेस्क्यू ऑपरेशन में खुद ही जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद सियार को सुरक्षित बाहर निकाला जिसके उपचार के बाद सियार को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी वन विभाग की टीम का पूरा सहयोग किया।
फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल को सूचना मिली कि गांव दस्तोई में खुले कुएं में एक सियार गिर गया है जिसके बाद फॉरेस्ट रेंजर देर किए बिना वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम को सफलता हाथ लगी और रस्सी की सहायता से सियार को सुरक्षित बाहर निकाला जिसका उपचार करा कर जंगल में छोड़ दिया गया है।





























