अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पर वन विभाग ने की कार्रवाई










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के वन विभाग ने अवैध रूप से चल रही आरा मशीन के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक अवैध आरा मशीन को उखाड़ कर अपने कब्जे में ले लिया और आरा मशीन चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध रुपए से चल रही आरा मशीन के खिलाफ वन विभाग का अभियान जारी रहेगा।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से आरा मशीन चलाई जा रही है। इन मशीनों पर कार्रवाई करने के उद्देश्य से वन क्षेत्राधिकारी हापुड़ मुकेश चंद्र कांडपाल ने रेंज स्टाफ के साथ बुधवार को पिलखुवा के गांव देहपा में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पर छापामार कार्रवाई की। अवैध मशीन के संचालक इकराम पुत्र बशीर खा से जब संबंधित कागजात मांगे गए तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात वन विभाग की टीम ने आरा मशीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे उखाड़ कर अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग ने अवैध आरा मशीन के मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल, वन दरोगा संजीव कुमार, वन दरोगा गौरव कुमार, वनरक्षक राहुल सिंह ने छापेमार कार्रवाई करते हुए आरोपी इकराम पुत्र बशीर खां के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही इन सभी के खिलाफ वन विभाग कड़ा कदम उठाएगा।

निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625







Related Posts

बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला

🔊 Listen to this बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्री गंज रोड पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

Read more

जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी आवेश खान को मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने दोस्त की बहन को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला

बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला

जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
error: Content is protected !!