हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के दोयमी फाटक के पास स्थित प्रभा विहार में मंगलवार को वन विभाग की टीम ने एक मकान में छापा मारा जहां एक जंगली कछुआ और तीन अंडे मिले। विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद टीम घर में दाखिल हुई और कार्रवाई की। इस दौरान वन विभाग की टीम ने जंगली कछुए और उसके अंडों को अपने कब्जे में ले लिया है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू की।
हापुड़ के वन क्षेत्राधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दोयमी फाटक के पास मोहल्ला प्रभा बिहार है। वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि घर में एक जंगली कछुआ है जिसके बाद टीम मंगलवार की सुबह मोहल्ले में पहुंची और जांच पड़ताल के बाद स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत कराया। वन विभाग की टीम घर के अंदर दाखिल हुई और जांच के दौरान पाया कि जंगली कछुए के साथ-साथ तीन अंडे भी घर में रखे हुए थे जिन्हें वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























