👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में तेंदुए की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सोमवार को गांव पहुंची और तेंदुए की तलाश में जुट गई। इस दौरान टीम ने तेंदुए के पैरों के निशान आदि का पता लगाने का प्रयास किया।
फॉरेस्ट रेंजर हापुड़ मुकेश चंद्र कांडपाल अपनी टीम के साथ गांव काठी खेड़ा पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी कि उन्होंने क्षेत्र में तेंदुआ देखा है। फॉरेस्ट रेंजर ने अपनी टीम में शामिल दरोगा संजीव कुमार व अन्य सदस्यों के साथ जांच शुरू कर दी है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540



























