
घर में घुसी चंदनगो को वन विभाग ने पकड़ा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव छज्जुपुर डहाना में बुधवार को एक सवा फीट लंबी चंदनगो देख लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के पश्चात ईंटों के पीछे छिपी चंदनगो को आखिर पकड़ लिया जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
मामला बुधवार का है जब गांव छज्जुपुर डहाना में अचानक एक चंदनगो देख लोगों के होश उड़ गए। चंदनगो यहां से वहां भागने लगी। इसके बाद फॉरेस्ट रेंजर हापुड़ मुकेश चंद्र कांडपाल ने टीम गठित की। वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और चंदनगो को पकड़कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020


































