
DFC से पहली बार गुजरात से 96 गाड़ियों से भरी डबल डेकर मालगाड़ी हापुड़ पहुंची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पहली बार गुजरात से 96 गाड़ियों से भरी एक डबल डेकर मालगाड़ी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत हापुड़ के गांव हृदयपुर पहुंची जहां इस ऐतिहासिक पल को लोगों ने अपने कमरे में कैद कर लिया। जिला अब ऑटोमोबाइल लॉजिस्टिक के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा। हाल ही में लॉजिस्टिक पार्क का उद्घाटन हुआ था जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई है।
कोलकाता से वाया हापुड़ गुजरने वाली डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर डीएफसी के अंतर्गत कुराना टोल प्लाजा के पास गांव हृदयपुर में विकसित लॉजिस्टिक पार्क में पहली बार शनिवार को गुजरात से 96 कारों से भरी एक डबल डेकर मालगाड़ी पहुंची। लॉजिस्टिक पार्क के अधिकारियों ने गाड़ियों को उतार कर मालवाहक ट्रकों में लदवाने के बाद देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, गाजियाबाद, दिल्ली, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़ आदि क्षेत्र के लिए रवाना किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























