
यात्रियों की सुविधा के लिए एक और स्पेशल ट्रेन को मिला ठहराव, एक के समय में हुआ बदलाव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक और ट्रेन को ठहराव मिला है और एक के समय में संशोधन किया गया है। मुरादाबाद से दिल्ली के तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन तक 27 फरवरी से 3 मार्च तक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 27 फरवरी को तिलक ब्रिज से सुबह 10:00 बजे चलकर पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर 11:00 बजे, हापुड़ रेलवे स्टेशन पर 11:18 बजे और गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर 11:41 बजे पहुंचेगी। वापसी में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे चलकर गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर 2:38 बजे, हापुड़ रेलवे स्टेशन पर 3:10 बजे, तिलकब्रिज रेलवे स्टेशन पर 3:21 बजे पहुंचेगी। सभी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन 1 मिनट ठहरेगी। 27 और 6 मार्च को दो फेरों में दिल्ली से सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन तक संचालित होने वाली होली स्पेशल ट्रेन की समय सारणी में संशोधन किया गया है। यह ट्रेन सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से देर रात 11:55 बजे चलेगी। हापुड़ अगले दिन रात को 8:30 बजे पहुंचेगी।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846




























