बढ़ती जनसंख्या के विरोध में पैदल मार्च










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विश्व जनसंख्या  दिवस पर सोमवार को हापुड़ में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर महिलाओं और पुरुषों ने पैदल मार्च किया। पैदल मार्च में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लिए थे, जिन पर जनसंख्या नियंत्रण के समर्थन में नारे लिखे थे। महिलाएं व पुरुष जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जनपद हापुड़ की अगुवाई में राष्ट्रीय सैनिक संस्था व आर्य समाज हापुड़ के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष हाथों में बैनर, तख्तियां व राष्ट्रीय ध्वज लेकर सोमवार की सुबह आर्य समाज हापुड़ पर एकत्र हुए और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर नगर में पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च में शामिल लोग हम दो, हमारे दो, सबके दो तथा बढ़ती जो आबादी है, देश की बर्बादी है के नारे लगा रहे थे।

प्रदर्शनकारी पैदल मार्च करते हुए नगर भ्रमण के बाद हापुड़ की पुरानी कलैक्ट्रेट पहुंचे और धरना स्थल पर धरना देकर प्रदर्शन किया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि देश में बढ़ती हुई जनसंख्या ही समस्याओं की जड़ है। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बना कर ही समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है। प्रदर्शनकारियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!