खाद्य टीम ने लिए आइसक्रीम के नमूने












खाद्य टीम ने लिए आइसक्रीम के नमूने
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के आदेश के अनुपालन मे गठित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जिसमें श्री आर.पी. गुप्ता, श्री आर.पी. गंगवार, सुश्री सहरिश सादात जनपद हापुड द्वारा ग्रीष्म एव वर्षा ऋतु में खुले, कटे-फटे, सडे गले एव कृत्रिम रूप से पकाये गये फलो तथा दूषित खाद्य पदार्थो यथा फलो के जूस, गन्ने का रस, कार्बाइड से पकाये गये आम, आइसक्रीम व आइसकैण्डी आदि पर विशेष अभियान चलाते हुए कार्यवाही की गई और नमूने लिए गए।
प्रैस नोट के अनुसार 1- आवास विकास, बुलन्दशहर रोड, हापुड पर स्थित पहलवान डेयरी का निरीक्षण किया गया। मौके पर साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाये जाने पर नोटिस दिया गया तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है तथा दूध एवं घी का गुणवत्ता परीक्षण हेतु नमूना संग्रहित किया गया।
2- इन्दरगढ़ी, बुलन्दशहर रोड स्थित प्रिशा आईसक्रीम कारखाने का निरीक्षण किया गया एवं गुणवत्ता परीक्षण हेतु आईसक्रीम व आईसकैन्डी के नमूने जाँच हेतु संग्रहित किये गये।
3- धौलाना, हापुड स्थित समयदीन के आईसक्रीम कारखाने का निरीक्षण किया गया एवं गुणवत्ता परीक्षण हेतु आईसक्रीम व आईसकैन्डी घोल का नमूना जाँच हेतु संग्रहित किया गया।
4- धौलाना, हापुड स्थित खालिद के आईसक्रीम कारखाने का निरीक्षण किया गया एवं गुणवत्ता परीक्षण हेतु आईसक्रीम का नमूना जाँच हेतु संग्रहित किया गया।
सभी नमूनो को वास्ते जाँच प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है, प्रयोगशाला जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!