पिलखुवा में खाद्य टीम ने लिया नमकीन का सैम्पल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता के प्रति सजग खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को पिलखुवा में एक नमकीन विक्रेता के ठिकाने से नमकीन का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया। पिलखुवा में एक्सपायर डेट के खाद्य पदार्थ धड़ल्ले से बेचे जा रहे है।
पिलखुवा की दुकान से नमकीन लेने गए व्यक्ति को दुकानदार ने एक्सपायर डेट की नमकीन को दे दिया। एक्सपायर डेट की नमकीन होने की जानकारी पर पीड़ित व्यक्ति ने दुकानदार को शिकायत की तो दुकानदार ने पीड़ित के साथ अभद्रता कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दुकान से नमकीनों के सेंपल लेकर परीक्षण के लिए विभागीय प्रयोगशाला को भेज दिए है। शिकायतकर्ता रवि शर्मा ने बताया कि नगर के एक मार्केट में आफिस है। शाम को पास के दुकानदार से नमकीन लेने गया था। दुकानदार ने एक्सपायर डेट की नमकीन को बेच दिया था।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































