👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में सोमवार को बेटी की रसोई का शुभारंभ हुआ जहां पांच रुपए में जरूरतमंद भरपेट भोजन कर सकेंगे. काव्या चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित बेटी की रसोई का शुभारंभ सोमवार को बुलंदशहर रोड पर स्थित मनसा देवी मंदिर के बाहर विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा किया गया. यह रसोई हर रविवार को दोपहर 12:00 बजे मंशा देवी मंदिर के बाहर शुरू होगी जहां मात्र पांच रुपए में जरूरतमंदों को भरपेट भोजन मिलेगा.
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री पुनीत गोयल, जिला उपाध्यक्ष ड़ॉ शिवकुमार, काव्या चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह तोमर, हरि ओम, सुमित, गौरव आदि उपस्थित रहे.



























