हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोपी नवाब ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए पिछले एक हफ्ते के दौरान 11 हजार से ज्यादा राहगीरों को शरबत पिलाया. इस दौरान प्रशासनिक अफसर व पुलिस अधिकारियों ने भी सहयोग किया है. सजा के पहले दिन नवाब ने एक हजार लोगों को शरबत पिलाया जबकि एक हफ्ते के भीतर 11 हजार राहगीरों को शरबत का वितरण किया गया.
बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान 11 मार्च को दो गुटों के बीच झगड़े के बाद नवाब नाम के युवक पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगा था इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हापुड़ कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आरोपी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान जमानत देते वक्त एक अनोखी शर्त रखी कि आरोपी एकता की मिसाल पेश कर राहगीरों को एक हफ्ते तक ठंडा शरबत पिलाएगा. आदेशों का पालन करते हुए नवाब ने एक हफ्ते तक राहगीरों को शरबत पिलाया.




























