हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के नगर पंचायत बाबूगढ़ ने कस्बे के लोगों को मलेरिया व डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों से राहत दिलाने का बीड़ा उठाया है।
नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगवीर सिंह के निर्देश पर बुधवार की रात को फोगिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कस्बे की गली-गली व मौहल्ले-मौहल्ले में फोगिंग कराई गई और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया गया। नागरिकों ने भरोसा जताया है कि फोगिंग से मच्छरों की पैदावार बढ़ने से रोकने में मदद मिलेगी।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010

























