
हापुड़ की सड़कों पर छाया कोहरा
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सड़कों पर शनिवार को एक बार फिर कोहरा छा गया जिससे सड़कों ने सफेद चादर ओढ़ ली। कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हुई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। कुछ दिन पहले सड़कों पर ज़बरदस्त कोहरा छाया था। इसके बाद फिर से तेज धूप निकली थी। दो दिन से मौसम भी बदला हुआ है जिसके कारण बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी आसमान में घटा छाई रही और ठंडी हवाएं चलने लगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को हापुड़ की सड़कों पर कोहरे की सफेद चादर दिखाई दी जिससे दृश्यता पर असर पड़ा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को एक बार फिर ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||






























