👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मुख्य सड़कों में से एक मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर गड्ढों को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा. इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है.
बता दें कि मेरठ रोड पर स्थित दोनों रेलवे फाटकों को देखते हुए एक किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर साल 2010 में बनाया गया जहां फिलहाल काफी गड्ढे हैं. बताया जा रहा है कि जॉइंट पर ही छह इंच से अधिक का गैप होने की वजह से वाहन चालकों को काफी असुविधा हो रही है. इसका सबसे ज्यादा असर दो पहिया वाहनों पर देखने को मिलता है. पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता जोध सिंह का कहना है कि विभाग ने गड्ढे को दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

































