
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में आंतरिक उड़न दस्ते ने एलएलबी की परीक्षा दे रहे एक नकलची छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। उसके पास से नकल की पर्ची भी पकड़ी गई। इसके बाद यूनिवर्सिटी को मामले से अवगत कराया।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने SSV पीजी कॉलेज को जिले का नोडल केंद्र बनाया है। शनिवार को दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान कुल 689 छात्र पंजीकृत थे जिनमें से 559 ने परीक्षा दी। इस दौरान एक छात्र पर्चियों से नकल करता पकड़ा गया। इसके बाद यूनिवर्सिटी को मामले से अवगत कराया।






















