👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्री चंडी धाम में आस्था का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। नवरात्रों के अवसर पर भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। कमेटी ने भी आस्था के सैलाब को देखते हुए जबरदस्त प्रबंध किए हैं। चंडी मंदिर में प्रतिदिन भक्त पहुंच रहे हैं। नवरात्रों में मैया के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु लगातार मंदिर पहुंच रहे हैं और मैया का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कहा जाता है कि जो भी मैया के सच्चे मन से दर्शन करता है। चंडी महारानी उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करती हैं। ऐसे में भक्तों द्वारा छप्पन भोग आदि भी लगया जा रहा है।


























