सेना झंडा दिवस पर डीएम और कप्तान को लगाया झंडा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बुधवार जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हापुड़ द्वारा पूर्व सैनिकों सहित सशस्त्र सेना झंडा दिवस जिलाधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर अपर जिलाधिकारी को झंडा लगाकर मनाया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शाडिल्यायान द्वारा झंडा दिवस की स्मारिका का विमोचन करते हुए जिलाधिकारी द्वारा जनपद वासियों से अपील की गई कि वह इस अवसर पर अधिक से अधिक दान देकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें एवं सेनाओं का मनोबल बढ़ाएं।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले कर्नल विवेक सिंह ने जनपद के सभी नागरिकों संस्थाओं एवं कार्यालयों से अनुरोध किया कि संग्रहित दान को कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास हापुर झंडा दिवस के नाम से ड्राफ्ट बनवाकर 30 नवंबर 2023 तक जमा कर सकते हैं।
उपस्थित जिला सैनिक बंधु उपाध्यक्ष वारंट ऑफिसर मनवीर सिंह, पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष कैप्टन राजेश पाल, एईडीसी जिला अध्यक्ष हवलदार शाहिद, प्रदेश अध्यक्ष हवलदार के पी सिंह, महिपाल सिंह, गोपीचंद, एससी शर्मा, विनोद कुमार भाटी आदि।
































