हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की कॉलोनी शिवपुरी निवासी एक पांच वर्षीय बच्ची ने अपनी बहन के साथ मिलकर लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है। हापुड़ के रेलवे पार्क में आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए डलिशा अग्रवाल ने अपनी छोटी बहन शिवन्या के साथ मिलकर एक बैंच भेंट की है। डलिशा ने इसके लिए गुल्लक तोड़ दी और यह बेंच भेंट की। डलिशा के दादा पुनीत सर्राफ का कहना है कि उन्हें खुशी है कि पोती बचपन से ही समाज सेवी से जुड़ रही है।
सर्राफ पुष्कर अग्रवाल की बेटी डलिशा अपने दादा के साथ रोज सुबह घूमने के लिए पार्क आती है। धीरे-धीरे ठंड का मौसम नजदीक आ रहा है। ऐसे में पार्क में कोई ऐसी बैंच नहीं है जिसपर बैठकर धूप सेकी जा सके। डलिशा ने अपने दादा से कहा कि वह एक बेंच लगवाना चाहती हैं जिसपर बैठकर लोग विटामीन डी ले सकें। इसीलिए डलिशा ने अपनी और अपनी छोटी बहन शिवन्या की गुल्लक तोड़ दी और जो पैसे मिले उससे एक बेंच पार्क को भेंट कर दी।
गुड मॉर्निंग क्लब ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि इतनी छोटी उम्र में नन्हीं सी बच्ची ने यह कदम उठाया।
बता दें कि डलिशा कक्षा पहली में पढ़ती हैं। डलिशा के इस कदम से उन्हें सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























