हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जल्द ही हापुड़ समेत 14 जिलों में अस्थाई कनेक्शनों की जांच करेगा। इसके लिए जांच कमेटियां गठित की जा चुकी हैं वही हापुड़ में ऊर्जा निगम के अधिकारीयों ने फाइलों और दस्तावेजों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।
बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पिछले दिनों अस्थाई बिजली कनेक्शनों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिली थी जिसके चलते पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने डिस्कॉम के सभी 14 जिलों में अस्थाई कनेक्शनों की जांच का फैसला लिया है। इसी के चलते टीमों का गठन किया गया है। जांच कमेटियां जॉन के अस्थाई बिजली कनेक्शनों की ऑनलाइन स्थिति, बकाए की स्थिति, कनेक्शन की वैधता, रीडिंग आधारित बिलिंग की स्थिति समेत कई बिंदुओं पर जांच करेंगी। दरअसल ऐसा प्रकाश में आया है कि जब ऊर्जा निगम को अस्थाई कनेक्शनों के नाम पर चूना लगाया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान ना ही लोड की जांच की जाती है और नियमों को दरकिनार किया जाता है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

































