👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा साल 2004 में दर्ज हुए एक मामले में वांछित इनामी अभियुक्ता को बुधवार को गिरफ्तार किया है। 18 वर्षों से फरार चल रही अभियुक्ता का नाम बबली है जिसपर बहादुरगढ़ में धारा 498ए/304बी व ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। 18 वर्षों से वांछित चल रही 5,000/- रूपये की इनामी अभियुक्ता/वारन्टी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सभी दवाइयों पर 20% की छूट : 7817982711






























