👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में शुरू हो रहे गढ़ गंगा मेले पर खुफिया एजेंसियों ने आतंकी साए की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं और 25 स्थानों पर वॉच टावर बनाए गए हैं। जल्द ही एटीएस की पांच टीमें भी मेले में पहुंचेगी और डेरा डालेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है और प्रत्येक गतिविधि की निगरानी के लिए वॉच टावर बनाए गए हैं। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में सभी की सुरक्षा को देखते हुए 24 घंटे आधुनिक हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
Hero की स्कूटी अब लोन कराकर 1100 रुपए में घर ले जाएं : 9289923209





























