👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की पांच सड़कों का निर्माण एक करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। डूडा द्वारा इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा जिससे करीब 15,000 लोगों को सीधे लाभ पहुंचेगा। पिलखुवा में एक, गढ़मुक्तेश्वर में तथा हापुड़ में तीन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
हापुड़ में वार्ड नंबर 18 मोहल्ला चमरी, सोटावली व फूलगढ़ी में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क और नाली का निर्माण कार्य होगा। गढ़मुक्तेश्वर के रामेश्वर नगर एवं उपाध्याय नगर में नाली तथा इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण। इसके साथ ही पिलखुवा के बजरंगपुरी में टाइल्स व इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण किया जाएगा।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625































