👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के चक्रसेनपुर उर्फ बाबूगढ़ के रहने वाले व्यक्ति ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर ईंट, डस्ट और रेत को बराबर के खेत में डालने का आरोप लगाया। साथ ही ईंटों को भी चोरी करने का आरोप मंढ दिया। सीओ की जांच के बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।
गांव निवासी ऋषिपाल ने बताया कि गांव में स्थित उसकी जमीन पर आठ हजार इंटे, डस्ट, रेत पड़ा था जिसे बराबर के खेत में डाल दिया और ईंटों को चोरी कर लिया। मामले में प्रधान कुलदीप समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922

































