
नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा
हापुड़, सीमन /रियाज अहमद(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखन में नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव सहार निवासी 20 मोनिका पुत्री मान सिंह की शादी 4 जून को गांव लाखन निवासी मनीष के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और लगातार मोनिका को प्रताड़ित करते। मंगलवार की देर रात मोनिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने घटना को आत्महत्या बताकर पुलिस को सूचना दी। लटका शव पुलिस ने नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने पति मनीष, ससुर शील कुमार, सास बबिता, जेठ कपिल, ननद मनु उर्फ काजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
श्री श्याम ट्रेडर्स से वाजिब दामों पर खरीदें प्लाईवुड की खास रेंज: 9045197386






























