
👁 0 views Views
ग्राम सभा की जमीन पर पांच ने किया अवैध कब्जा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव उदयरामपुर नगला में ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा करने के मामले में तहसील प्रशासन ने पांच लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाकर बेदखली की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता प्रदीप नागर ने बताया कि गांव की नाली, चकमार्ग समेत अन्य ग्राम समाज की भूमि पर कई कब्जाधारियों का कब्जा है। जांच में तहसील प्रशासन ने शिकायत को सही पाया और कार्रवाई शुरू कर दी है। लगभग 1,000 वर्ग मीटर पर पांच लोगों ने कब्जा किया है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838

































