👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पांच लोगों पर बरेली में एक महिला का पर्स चुराने का आरोप है। पुलिस ने इस संबंध में हापुड़ के नगोला निवासी ताराचंद्र, सचिन, अंकित समेत दो नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि मामला रविवार का है जब बरेली के रामगंगा तिराहा पर किला निवासी वृद्ध महिला रामप्यारी का पर्स चोरी हो गया। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल कपिल सक्सेना ने मौके से भाग रहे आरोपियों को पकड़ लिया। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हापुड़ के नंगोला निवासी ताराचंद, सचिन, अंकित व दो नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सब्जियों की गाड़ी बुलाएं और जो चाहें वो चुने, अभी कॉल/Whatsapp करें: 8650607033

































