अज्ञात वाहन की टक्कर से ओमनी सवार पांच घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के सोना पेट्रोल पंप के पास स्थित फ्लाईओवर पर बीती रात एक ओमनी कार को पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान ओमनी में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना हाफिजपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि चौधरी वाहिद निवासी घुंघराला, स्याना निवासी आजाद पुत्र जमाल अली, रेशमा पत्नी आजाद, कल्लो पत्नी शेर, गुलजार पत्नी जमात अली सड़क हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने पर हाफिजपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी की जानहानी नहीं हुई। हालांकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर


























