दो लुटेरों से पांच मोबाइल बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल झपट कर भागने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल तथा लूट की घटना में प्रयुक्त एक बाइक तथा तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस सौल्दा चौराहे के पास गश्त कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस के हत्थे लग गए। पूछताछ करने पर पता चला की पकड़े गए बदमाश मोबाइल लुटेरें है। पुलिस ने आरोपियों के नाम थाना खरखौदा के गांव पिपलीखेड़ा के हसमुद्दीन व मोहसीन बताए है। पकड़े गए आरोपी ऐसे राहगीरों के मोबाइल छिन कर भाग खड़े होते थे जो सड़क किनारे मोबाइल पर बात करते हुए चल रहे थे। ये बदमाश चलते फिरते लोगों को मोबाइल बेच कर आर्थिक लाभ कमाते है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























