हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय निवासी एक के युवक से मुनाफे का झांसा देकर पांच लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही है।
मोहलत तगासराय निवासी मनु शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले टेलीग्राम के जरिए उसकी एक व्यक्ति से बात हुई। व्यक्ति ने कहा कि उसे कुछ होटल साइट को रिव्यू देना होगा। इसके बदले उसे रुपए मिलेंगे लेकिन इस काम को शुरू करने से पहले कुछ पैसे भी व्यापार में लगाने होंगे जिसके चलते उसने पांच लाख ट्रांसफर कर दिए। जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने अपना खाता सीज कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288




























