तीन अलग-अलग प्रकरणों में हुई पांच लाख की ठगी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं। अब ठगों ने तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 5 लाख रुपए ठगे हैं। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ के मोहल्ला पक्का बाग निवासी प्रमांक गर्ग ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 3 मई की सुबह उनके फोन पर एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और आरोपी ने झांसे में लेकर उनसे 1,57,500 रुपए निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी खाई बाजार कोटला युसूफ निवासी जावेद ने बताया कि साइबर ठगों ने उनके खाते में सेंध लगाई और चार बार में 1,94,800 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं साइबर ठगों ने जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राजीव विहार निवासी रवि जयसवाल के खाते से 1,75,000 रुपए निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264








  • Related Posts

    दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता

    🔊 Listen to this दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिताहापुड, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत पी एम श्री विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं समेकित शिक्षा के तत्वाधान में…

    Read more

    हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में तैनात दरोगा रजत यादव निवासी मोहम्मदपुर जसराना के खिलाफ शिकोहाबाद की युवती…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता

    दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता

    हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज

    माताजी की स्मृति में विद्यालय को वाटर कूलर भेंट

    माताजी की स्मृति में विद्यालय को वाटर कूलर भेंट

    हापुड़: आर्य नगर में चक्की वाली सड़क के हालात बेहद खराब

    हापुड़: आर्य नगर में चक्की वाली सड़क के हालात बेहद खराब

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के पहले ही दिन 500 मरीजों ने उठाया लाभ: 9457901071

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के पहले ही दिन 500 मरीजों ने उठाया लाभ: 9457901071

    हिन्दी सुलेख प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषित

    हिन्दी सुलेख प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषित
    error: Content is protected !!