
गायत्री साधना केन्द्र में हुआ पांच कुंडली यज्ञ का आयोजन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित शक्तिपीठ गायत्री साधना केंद्र पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के उपलक्ष में पांच कुंडलीय यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति प्रदान की और मंगल की कामना की। इसी के साथ शक्तिपीठ पर भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के समस्त लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक दूसरे के साथ प्रेम के साथ रहने का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर संस्थापक ठाकुर हुकम सिंह जी परी विराजक वीरेंद्र कुमार शर्मा डॉक्टर विजेंद्र शर्मा गौरव शर्मा जगत सिंह विनोद शर्मा मायाराम वकील साहब सचिन शर्मा लाल सुभाष मनोज प्रधान मित्र त्यागी दिनेश चौधरी की रन सुनील गुप्ता ठेकेदार रघुनाथ सिंह चौधरी पवनवीर सिंह आदि भक्तजन शामिल रहे?
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर





























