हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांव सीखेड़ा में बारिश के दौरान एक मकान की छत अचानक गिर गई जिससे घर में मौजूद पांच लोग घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
बता दें कि गांव सिखेड़ा निवासी गुलफाम, शहजादी पत्नी गुलबहार, गुलिस्ता पत्नी रुतबहार, गुलबहार और रुतबहार घर में सो रहे थे कि मंगलवार रात करीब 1:30 बजे मकान की छत गिरने से जोरदार आवाज आई. जैसे ही छत नीचे गिरी तो मलबे में घर में सो रहे पांचो दब गए जिनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने बताया कि शहजादी की हालत चिंताजनक है जिसके हाथ पैर की हड्डी टूट गई है और सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं.
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























