दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच घायल
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शामली मार्ग पर स्थित परतापुर रोड पर सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि एक बच्ची समेत पांच लोग सड़क हादसे में घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक बाइक पर एक महिला, पुरुष और एक बच्ची सवार होकर कहीं जा रहे थे। वहीं सामने से एक बाइक आ रही थी जिस पर एक महिला और एक पुरुष सवार थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। सवारियां यहां-वहां जाकर गिरी। सड़क हादसे के दौरान पांच घायल हो गए जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































