👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर मंगलवार को एक ऑटो और बग्गी की भिड़ंत हो गई. हादसे में 5 लोग घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है. आपको बता दें कि मेरठ के गांव नानपुर निवासी लीलू अपने खेत से बुग्गी लेकर जा रहा था जैसे ही वह मेरठ रोड पर पहुंचा तो गढ़ की ओर से आ रहे एक ऑटो ने बग्गी में टक्कर मार दी. हादसा इतना जोरदार था कि नीलू घायल हो गया. वहीं ऑटो में सवार चार सवारियां भी घायल हो गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया.
































