हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बुखार धीरे-धीरे पैर पसारता जा रहा है। पिछले 10 दिनों में गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पांच बुखार के मरीजों की मौत होने से क्षेत्र में दहशत की स्थिति बनी हुई है।
ज्ञात हो कि 17 सितंबर को कैला देवी की बुखार से मौत हुई थी। बुखार का प्रकोप अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई पड़ रहा है। गांव बलवापुर में रह रही गर्भवती महिला पूजा बुखार से पीड़ित थी जिसकी शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं गुरुवार की देर रात सिंभावली के गांव पीर नगर निवासी लक्ष्मी देवी ने भी बुखार के चलते दम तोड़ दिया।
इससे पहले बुधवार की रात को बुखार की चपेट में आने से गढ़ के मोहल्ला मीरा रेती में रहने वाली इरफान की छह वर्षीय बेटी माहेश्वरी तथा मोहल्ला मदरसा निवासी आसिफ की भी मौत हो चुकी है। मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।
हापुड़: 250 रू में पेट भर खाएं खाना, अनलिमिटेड थाली बफे: 9927827504


























