👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव औरंगाबाद में पिछले लगभग दो हफ्तों में खून की उल्टी के बाद पांच लोगों ने दम तोड़ दिया जिससे गांव में मातम छाया हुआ है। क्षेत्र में बुखार की चपेट में आने से 150 ग्रामीणों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चलाकर, कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बुखार की चपेट में आने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। रात में हुई खून की उल्टी के बाद 28 वर्षीय अनीता, 42 वर्षीय राजकुमार, 19 वर्षीय निखिल, 38 बर्षीय कपिल तथा 70 वर्षीय वीरगवती की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































