हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले में बने मेरठ सेक्टर में गंगा स्नान करने आए पांच श्रद्धालु गहरे जल में जाने के कारण डूब गए जिनमें से तीन को बचा लिया गया, एक की तलाश अभी भी जारी है जबकि एक का शव बरामद हुआ है। लापता की तलाश जारी है।
गाजियाबाद के थाना निवाड़ी के पूठरी निवासी शरणवीर सिंह अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान के लिए आया था। रविवार की शाम उसका बेटा विक्रांत मेरठ सेक्टर में बने स्नान घाट पर स्नान कर रहा था तभी गहरे जल में जाने के कारण वह डूबने लगा। शोर सुनकर पुलिस और एनडीआरएफ द्वारा विक्रांत की तलाश शुरू की गई जिसका सोमवार को शव बरामद हुआ जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं मेरठ के परतापुर क्षेत्र के गांव गाजियाबाद के रहने वाले प्रदीप के अनुसार उसका भतीजा अक्षित परिजनों के साथ गढ़ मेले में गंगा स्नान के लिए आया था। वह भी सोमवार को गंगा स्नान कर रहा था। तभी वह गहरे जल में जाने के कारण डूबने लगा। इसके बाद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर युवक को ढूंढने का प्रयास किया जिसकी तलाश अभी भी जारी है। वहीं मेरठ सेक्टर में तीन और श्रद्धालु भी डूबे जिन्हें सकुशल बचा लिया गया है।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur





























