नव नियुक्त पराविधिक स्वयं सेवकों (PLVs) का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 05 अक्टूबर से
हापुड सूवि(ehapurnews.com): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, हापुड़ के मुख्यालय पर 25 नवीन पराविधिक स्वयं सेवकों (PLVs) की नियुक्ति की गयी है। श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा बताया गया कि 25 नवीन पराविधिक स्वयं सेवकों (PLVs) को दिनांक 05.10.2023, 06.10.2023, 09.10.2023, 11.10.2023 एवं 12.10.2023 को प्रातः 10.00 बजे से जनपद न्यायालय, हापुड़ में प्रशिक्षण दिया जाना है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540





























