
पंच दिवसीय ब्राह्मण समाज प्याऊ का हुआ समापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री रामलीला मैदान हापुड़ में चल रहे दशहरा महोत्सव में ब्राह्मण समाज के द्वारा श्रद्धालुओं के सेवार्थ हेतु पंच दिवसीय प्याऊ शिविर लगाया गया। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के मार्गदर्शन में व्यवस्था हेतू समाज ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले मे आने वाले हज़ारों श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन जलपान व्यवस्था ग्रहण किया। समापन अवसर पर महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज द्वारा किए जा रहे श्रेष्ठ कार्य के उत्साहवर्धन एवं बधाई देने के लिए श्री रामलीला समिति अध्यक्ष व पदाधिकारीगण, श्री चंडी मंदिर समिति के प्रधान व पदाधिकारीगण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पदाधिकारीगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण सहित अनेक समाजसेवी व गणमान्य भी प्याऊ पर पहुंचे। श्री रामलीला समिति एवं लाईव न्यूज़ उत्तर प्रदेश मिडिया ने धर्मश्रेष्ठ समाज कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ0 करुण शर्मा ने बताया कि समाज द्वारा शीघ्र ही प्याऊ निर्माण कार्य को शुरू करने पर विचार किया जा रहा है जिससे अगले वर्ष प्याऊ लगाने में और अधिक सुविधा हो सके। प्याऊ व्यवस्था मे पंडित राहुल शर्मा, पंडित बृजभूषण पाराशर, पंडित अजय पाण्डेय, डॉ. राम अवतार शर्मा, डॉ0 संजीव वशिष्ठ, पंडित अजीत शर्मा , पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री, पंडित नानक चंद शर्मा, पंडित राजकुमार शर्मा, पंडित अंकित शर्मा, पंडित अखिलेश शर्मा गुरूजी, पंडित गौरव कौशिक, पंडित सुयश वशिष्ठ, डॉ0 वरुण शर्मा, पंडित राजेश गौतम, डॉ0 वासुदेव शर्मा, पंडित देवी प्रसाद तिवारी,पंडित प्रवीण शर्मा, पंडित संजय शर्मा, अनिशा सोनी पाण्डेय, पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, पंडित दिनेश शर्मा, पंडित सर्वेश तिवारी सहित अनेक लोगो ने सहयोग किया। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा पांचो दिन उपस्थित होकर विशेष परिश्रम करने वालों को सम्मानित किया गया। महासभा विद्वानों ने मंत्रोच्चारण के साथ शंखनाद कर समापन किया तथा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने प्याऊ व्यवस्था में सहयोग करने के लिए प्रशासन, श्री रामलीला समिति, प्याऊ समिति, पत्रकार बन्धुओं के साथ-साथ समाज के प्रत्येक लोगों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































