
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राज्य कर विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में पांच बोगस फर्म पकड़ में आई है जिन्होंने करीब चार करोड़ रुपए का फर्जी क्लेम कर राजस्व को चूना लगाया है। इसी के साथ और भी कई फर्में विभाग के रडार पर हैं। फर्जी जीएसटी पंजीकरण के जरिए फर्जी लेनदेन और इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी का लाभ उठाने वाली 60 फर्मों को चिन्हित कर राज्य कर विभाग के अधिकारियों को सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए 16 अगस्त से विशेष अभियान भी शुरू किया गया है। फिलहाल जांच में पांच बोगस फर्म पकड़ में आई है जिनके संचालकों को नोटिस भेजे हैं और उनसे वसूली भी शुरू हो चुकी है। बोगस फर्मों से चार करोड़ रुपए का फर्जी क्लेम लेना बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























