हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने रात्रि के समय घरों में चोरी व नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से थाना गढमुक्तेश्वर क्षेत्र से चोरी व नकबजनी की घटनाओं से संबंधित भारी मात्रा में पीली व सफेद धातु के आभूषण (कीमत करीब चार लाख रुपये) ,नकद व अवैध तमंचा बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस रात में झडीना नहर पर गश्त कर रही थी कि पांच शातिर बदमाश पुलिस ने दबोच लिए।आरोपी थाना किठोर के गांव असीलपुर के वकील,अहसान व खैरूल तथा औरंगाबाद सिम्भावली का प्यार मौहम्मद तथा लिसाडी गेट मेरठ का रमजानी है।पूछताछ के दौरान बदमाशों ने गढमुक्तेश्वर क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।ये बदमाश दिन में रैकी करते थे और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चार लाख रूपये मूल्य के सोने व चांदी के जेवर तथा तमंचा व कारतूस बरामद किया है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।




























