हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 किलो तांबे का तार, एक सेंटो कार, दो चाकू बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि धौलाना पुलिस हसनपुर मार्ग पर गश्त कर रही थी कि एक सेंट्रों कार को पुलिस ने जांच के लिए रोक लिया, कार में तांबे का तार भरा हुआ था। पुलिस ने कार में सवार पांच लोगों को धर दबोचा।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी के ग्राम नाहल अब्दुर्र रहीम, क्य्यूम, इरशाद, थाना कपूरपुर के गांव नारायणपुर बास का बिलाल व शेखपुर खिचरा का वसीम है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से बरामद 40 किलो ग्राम तांबा, धौलाना के एक फैक्टरी से चोरी गया था, तथा इस वारदात में सैट्रो कार का प्रयोग किया था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो चाकू भी बरामद किए है।




























