हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण के कारण सील किए गए हापुड़ के दो मौहल्लों सहित पांच इलाकों को जिला प्रशासन ने रविवार को तत्काल प्रभाव से अनसील कर दिया जो इस प्रकार है: मधुबन पार्क हापुड़, आवास विकास मेरठ रोड हापुड़, सैनागांव गढ़मुक्तेश्वर, गांधी कॉलोनी पिलखुवा, चाह डिब्बा पिलखुवा। हालांकि इलाके अनसील होने के बाद भी लोगों को लॉकडाउन व अन्य नियमों का पालन करना होगा।


























