हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के अंतर्गत एक मकान में दो युवकों ने गैंग रेप किया और फरार हो गए। गैंगरेप के दोनों आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना स्थाना के एक इलाके से एक छात्रा सोमवार की सुबह बहादुरगढ़ के एक विद्यालय आई थी। विद्यालय के निकट से ही एक बाइक पर सवार दो युवकों ने जबरन छात्रा को बाइक पर बैठा लिया और बहादुरगढ़ के एक मकान में ले गए। दोनों युवकों ने छात्रा के साथ रेप किया और वीडियो बनाई। युवकों ने छात्रा को धमकी दी कि यदि किसी से कहा तो वे उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ मकान के बाहर एकत्र हो गई, तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
बहादुरगढ़ पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने कहा है कि गैंगरेप के आरोपियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा और जिस मकान में गैंगरेप हुआ है उसे गृह स्वामी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209

































