
एक तो बिजली चोरी, ऊपर से सीना जोरी, मुकद्दमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक तो बिजली चोर और ऊपर से सीना जोरी करने वाले तीन सगे भाइयों के विरुद्ध ऊर्जा निगम के एसडीओ हिमांशु सचना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह मामला हापुड़ के मौहल्ला शिवगढ़ी का है।
अवर अभियंता राजेंद्र सिंह, लाइनमैन आदि के साथ शिवगढ़ी के त्रिलोक चंद के आवास पर बिजली बिल बकाया जमा करानने गए थे कि टीम ने पाया कि उपभोक्ता ने विद्युत लाइन में कट लगा कर बिजली चोरी कर रहा है। टीम ने जैसे ही बिजली चोरी पकड़ी तो त्रिलोक चंद के तीन बेटे अमन, मोनू, आशीष आग बबूला हो गए और मीटर उखाड़ कर फैंक दिया तथा टीम के साथ मारपीट करते हुए पेपर आदि फांड़ दिए। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

































