किसान के घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग, धमकी भरा पत्र फेंका










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव माधापुर में गुरुवार की रात एक किसान के घर में घुसकर हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस दौरान धमकी भरा पर्चा भी घर के आंगन में फेंक दिया और आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन खोखे बरामद कर धमकी भरे पत्र को अपने कब्जे में ले लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान ओमवीर गुरुवार की रात परिजनों के साथ घर पर ही मौजूद था। इस दौरान करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर आए तीन हथियारबंद बदमाशों में से एक बाइक पर ही रूका जबकि दो घर के भीतर दाखिल हुए और आंगन में पहुंचकर हवाई फायरिंग की। बताया जा रहा है कि इस दौरान 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान आरोपियों ने एक पत्र भी फेंका। पत्र में लिखा है कि नमस्ते हमारी आपके या परिवार के किसी सदस्य से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है लेकिन आप अपने अंदर वाले बंदे को समझाओ। किसी का मान सम्मान खराब ना करें। अंदर हम अपनी जायज लड़ाई लड़ रहे हैं। कुछ नाजायज नहीं करना चाहते वरना पल भर की देरी होगी।


मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे का कहना है कि किसान का एक बेटा करीब 10 साल से हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। मामला उसी से जुड़ा हो सकता है जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!